धर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सिमरन सरोवर में गरबा उत्सव का आयोजन,

नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी सहित जनप्रतिनिधियों और आयोजकों की रही उपस्थिति,

सिमरन सरोवर में गरबा उत्सव का आयोजन, सांसद गणेश सिंह ने मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी सहित जनप्रतिनिधियों और आयोजकों की रही उपस्थिति, गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल

मैहर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मैहर स्थित सिमरन सरोवर में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह के साथ सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी शामिल हुए। नवरात्रि के उत्साह और मां दुर्गा की आराधना के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह ने मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इसके बाद गरबा उत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए नवरात्रि के पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मैहर की अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, सत्यभान पटेल, हरभजन सिंह सरना, नागेंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आयोजनकर्ता और गरबा में शामिल प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

गरबा कार्यक्रम ने नवरात्रि के उत्सव को और भी खास बना दिया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मां शारदा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की गई।

जय माता दी! 🙏🚩🌺

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!