मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे निःशुल्क सेवा, श्री सीताराम कमेटी की पहल

तीन वर्षों से निरंतर जारी है सेवा कार्य, पेयजल से लेकर भोजन और विश्राम तक की व्यवस्था

मैहर।  मां शारदा की पावन नगरी मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में श्री सीताराम कमेटी जुटी हुई है। कमेटी द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष भी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 21, सतना रोड स्थित सरस्वती नगर में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल, भोजन एवं महाप्रसाद, ठहरने और आराम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग तथा छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं का उद्देश्य दूर-दराज से पैदल चलकर मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत पहुंचाना है।

नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर मैहर पहुंचते हैं। लंबी दूरी तय करने के कारण यात्रियों को थकान और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में श्री सीताराम कमेटी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चौबीसों घंटे सेवा भाव से सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु कुछ समय विश्राम कर सकें, भोजन-पानी ग्रहण कर सकें और पुनः अपनी यात्रा जारी रख सकें।

कमेटी की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का संदेश दे रही है। मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा को अपना दायित्व मानकर कमेटी के सदस्य पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं।

इनका मिल रहा सहयोग: इस सेवा कार्य में दीपक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, शिवम पाण्डेय, नागेंद्र ताम्रकार, प्रिंस सिंह, अनुकल्प सिंह, उपेन्द्र तिवारी, शिवम ताम्रकार, शनी सिंह, बृजेश मिश्रा, कान्हा चतुर्वेदी, किशन नामदेव, प्रिंस नामदेव, राज सिंह, कन्हैया नामदेव, ब्रह्म परिहार, यश परिहार, गौरव नामदेव, अंशू सोलंकी, जानू सिंह, अभिनव सोलंकी, अंश शुक्ला, पवन सिंह सहित कमेटी के समस्त कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!