नवरात्रि मेले में नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी की ओर से प्रसाद वितरण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, सीएमओ प्रिंस अग्रवाल सहित नगर पालिका कर्मचारियों ने की सहभागिता*

मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आस्था के बीच नगर पालिका परिषद मैहर की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता संतोष सोनी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रिंस अग्रवाल, मनोज पांडेय, स्वप्निल सिंह, आनंद तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं मां शारदा के भक्त शामिल हुए। सभी ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना। मां शारदा धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस तरह के सेवा कार्यों से भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी की ओर से आयोजित इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारियों और मां शारदा के भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां शारदा के जयकारों और भक्ति भाव के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।


