श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन
मैहर की श्रीमती शांति बढ़ौलिया का निधन, कल सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

मैहर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय डॉ. प्रकाश नारायण बढ़ौलिया जी की धर्मपत्नी, पूर्व पार्षद चूड़ामणि बढ़ौलिया जी की चाची एवं नगर पालिका परिषद मैहर में पदस्थ बड़े बाबू विष्णु बढ़ौलिया जी की पूज्य माताजी श्रीमती शांति बढ़ौलिया जी का आज सायं 5 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
श्रीमती शांति बढ़ौलिया जी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से परिजनों को गहरा दुःख पहुंचा है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🕯️ अंतिम यात्रा की सूचना 🕯️
श्रीमती शांति बढ़ौलिया जी की अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान मलियान टोला, वार्ड क्रमांक 07, मैहर से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार भूपेंद्र बढ़ौलिया (पप्पू) संतोष बढ़ौलिया विष्णु बढ़ौलिया (नगर पालिका परिषद मैहर) धर्मेंद्र बढ़ौलिया
निवास: मलियान टोला, वार्ड क्रमांक 07, जिला मैहर (मध्य प्रदेश)
🙏 ॐ शांति! ॐ शांति! ॐ शांति! 🙏


